अगिआंव: अगियांव में पैक्स चुनाव की मतगणना देर रात तक जारी, कुछ परिणाम आए
अगियांव में सोमवार देर रात 10 बजे भी पैक्स चुनाव का मतगणना जारी है, कुछ पैक्स अध्यक्ष का परिणाम जारी हुआ है। पवना से आलोक कुमार सिंह, चासी से आनंद कुमार व रत्नाढ़ से संतोष कुमार सिंह पैक्स पद के लिये मनोनीत किये गए है। प्रत्याशी का समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर इस ठंढ़ में भी डटे हुए हैं। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कल सभी का परिणाम डिटेल्स में दिया जायेगा।