अगिआंव: अगियांव पैक्स चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से 58.88 प्रतिशत मतदान हुआ
अगियांव में पैक्स चुनाव रविवार के साम 5 बजे तक 15 पैक्स में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये 60 व कार्यकारणी सदस्य के लिये 268 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सभी का भाग्य आज मतपेटी में बंद हो गया। कल मतगणना के बाद किसका भाग्य खुलता है या किसका डूबता है देखना है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।