अलीगंज: एक मुट्ठी मिट्टी को लेकर दो पक्षों में थाना नयागांव क्षेत्र के नगला मोच में विवाद, पांच घायल, दो को रेफर
Aliganj, Etah | Apr 6, 2026 सोमवार की सुबह8थाना नयागांव के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया,एक मुट्ठी मिट्टी को लेकर खूनी संघर्ष: 5 लोग घायल, 2 गंभीर रेफर। थाना नयागांव क्षेत्र के नगला मोच गांव में एक मुट्ठी मिट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 5 लोग घायल हो गए।