गुना नगर: विस्फोटक सामग्री के क्रय विक्रय भंडारण के मामले में फरार एक वारंटी को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना में कोतवाली थाना पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम मामले में फरार वारंटी पकड़ा है। 20 जून को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2019 में आरोपी शानू खा निवासी नानाखेड़ी पर अवैध विस्फोटक सामग्री क्रय विक्रय भंडारण का मामला कोतवाली में दर्ज हुआ था। जिला न्यायालय की कार्रवाई से फरार होने पर गिरफ्तारी वारंटी जारी था। 20 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।