औरैया: सदर तहसील में एडीएम न्यायिक से अधिवक्ताओं की वार्ता विफल, हड़ताल जारी रहेगी और वकीलों का आंदोलन तेज होगा
राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को 11वें दिन भी जारी रही। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और एडीएम न्यायिक नीरज प्रसाद के बीच वार्ता आयोजित की गई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा लेकिन लंबे समय तक चली बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियो