कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वादा पूरा किया, गंगागंज की सातवीं कक्षा की छात्रा को भेजा पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर दौरे के दौरान अपना किया हुआ वादा पूरा करते हुए गंगागंज की रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा शिवन्या तिवारी को पत्र भेजा है।शिवन्या के पिता आशीष तिवारी ने सोमवार दोपहर 3बजे बताया पत्र प्राप्त हुआ है।प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान शिवन्या से पेंटिंग भेंट ली थी और चिट्ठी भेजने की बात कही थी।