हनुमानगढ़: प्रेम विवाह की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तलवार, लाठी व गंडासी से किया गया हमला, कार में तोड़फोड़
प्रेम विवाह की रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में मांगीलाल (34) पुत्र श्रीराम जाट निवासी वार्ड नम्बर 12, हाउसिंग बोर्ड, जंक्शन ने बताया कि उसने करीब दो वर्ष पूर्व इन्द्रा पुत्री कृष्ण मेघवाल के साथ कोर्ट मैरिज की थी।