मोहड़ा प्रखंड के दुर्गा मंडप के प्रांगण में सोमवार को भाजपा के प्रदेशकार्य समिति सदस्य अशोक सिंह की मां केशर देवी की 36 वीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने अशोक सिंह ने बताया कि मां केशर देवी की 36वीं पुण्यतिथि पर गरीब,लाचार,असहाय और दिव्यांग के बीच 301 कंबल और चूड़ा गुड़ का वितरण किया गया।