नगर पंचायत विभाग के पदाधिकारियों ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे चाणक्य नगरी औरंगा नदी मुख्य छठ घाट का निरीक्षण किया।इस दौरान पदाधिकारियों ने श्री सूर्य नारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह से व्रतियों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा,घाट की साफ सफाई पर्याप्त लाइट और प्रकाश की व्यस्था आदि की जानकारी ली।