इंदौर: एमआर 11 की कॉलोनी में भू-माफिया का आतंक, प्लॉट धारक परेशान, शिकायतों का नहीं मिल रहा समाधान
Indore, Indore | Mar 10, 2025 इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे भूमाफियाओं से ठगाये फरियादियों ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा प्रिंस स्टेट कॉलोनी काटी थी, जिनकी रजिस्ट्री भी हो चुकी थी। जिसमें 30 से अधिक लोगों ने नक्शा देखकर वहां के प्लॉट खरीदे थे। वंहा की बाउंड्री भी कर दी थी। लेकिन वहां की बाउंड्री भू माफियाओं द्वारा तोड़ दी गई और प्लाट पर अन्य व्यक्तियों ने कब्जा कर लिया है।