इंदौर: एडवाइजरी फर्म के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला, बिहार निवासी शख़्स की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Indore, Indore | Mar 10, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच ने बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर एक एडवाइजरी फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फरियादी के अनुसार, उसे टिप्स देने के नाम पर एक एडवाइजरी कंपनी ने 1 लाख 80 हजार रुपये की फीस ली, जो सेबी के नियमों के खिलाफ थी। फरियादी का कहना है कि यह फर्म फर्जी तरीके से एडवाइजरी सेवाएं प्रदान कर फीस अवैध रूप से वसूल की जा रही थी।