जलालाबाद: जलालाबाद के बालाजी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गए युवक की बाइक हुई चोरी रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला गौस नगर रामप्रताप ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया वह दिनांक 31 अगस्त 2024 को रात्रि समय 8:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर से बालाजी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए गया था. प्रार्थी ने उक्त मोटरसाइकिल को मंदिर के बाहर किनारे खड़ा खड़ा कर दिया.जब वह प्रसाद चढ़कर वापस आया तो वहां पर मोटरसाइकिल नहीं मिली