सासाराम: रोहतास जिला पदाधिकारी के द्वारा समाहरणालय स्थित विभिन्न विभाग का औचक निरीक्षण किया गया।
Sasaram, Rohtas | Aug 14, 2024 जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने आज समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया और वहां की आधारभूत संरचनाओं एवं फाइलों के रख रखाव का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शाखाओं एवं कार्यालयों का नवीनीकरण किया जाएगा। वहां जितने भी पुराने टेबल व कुर्सियां लगी हुई हैं, उसे बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि फाइलों की उचित रख रखाव होनी चाहिए।