चायल: चकपिन्हा गांव में दीवार काटकर लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात हुए पार, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की
कौशांबी। जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला चकपिनहा गांव का है, जहां बीती गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली।जानकारी के अनुसार राजेश पाल पुत्र शिव पर्सन, निवासी चकपिनहा, जो खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, रोज की तरह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे।