गोहद: गोहद में दो स्कूलों के संचालकों द्वारा छात्रवृत्ति के नाम पर 267900 रुपए का किया घोटाला, मामला दर्ज
Gohad, Bhind | Jun 12, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएस कान्वेंट स्कूल एवं चंद्र शेखर आजाद स्कूल के संचालकों द्वारा वर्ष 2021-22 एवं 22-23 में कुल 47 छात्रों के नाम पर 2 लाख सरसठ हजार नौ सौ रुपए का घोटाला कर दिया। जबकि जांच के दौरान दोनों स्कूलों का गोहद में नामोनिशान नहीं मिला। पुलिस ने फरियादी प्रदीप सिंह की सूचना पर शुक्रवार को लगभग 5 बजे मामला दर्ज कर लिया है।