धमतरी जिला पंचायत में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) “वीबी-जी राम” का उद्घाटन समारोह किया गया।”विबी-जी राम जी”का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थायी रोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से गांवों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं अधिकारियों की उपस्थिति में मिशन की रूपरेखा, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, कौशल विकास, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर “वीबी-जी राम” योजना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।
#Dhamtari #VBGRam #ViksitBharat #GraminAajeevika #RuralDevelopment
26 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Jul 2, 2026