बरेली: इज्जतनगर में साइबर ठगी का बड़ा खेल: APK फाइल से मोबाइल क्लोन कर बुजुर्ग के खाते से ₹9.98 लाख उड़ाए गए
बरेली के इज्जतनगर में साइबर ठगों ने पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर बुजुर्ग का मोबाइल क्लोन कर लिया। ठगों ने खाते की जानकारी हासिल कर दो बार में 9.98 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित को भनक लगने से पहले ही रकम ट्रांसफर हो गई। पुलिस ने साइबर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की।