शाजापुर: शादी से पहले सौदेबाजी का आरोप, दूल्हे से सोना-नकदी की मांग, युवती ने जबरन विवाह की शिकायत की
शाजापुर जिले में एक ही युवक पर दो गंभीर आरोप सामने आए हैं। लालघाटी थाना क्षेत्र में मनीष गुर्जर ने शिकायत की कि आरोपी ने शादी रोकने के बदले सोना, चांदी और 50 हजार रुपये की मांग कर धमकी दी। वहीं अवंतीपुर बड़ोदिया की एक युवती ने नाबालिग उम्र में सगाई, संपत्ति हड़पने और जबरन विवाह का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।