चकिया: बहेलीयापुर बंधी माइनर की अधूरी सफाई पर किसानों में नाराजगी, शीघ्र निस्तारण की मांग
चकिया के बहेलीयापुर बंधी माइनर की अधूरी सफाई को लेकर गुरुवार दोपहर 02 बजे को किसानों ने नाराजगी जताई। किसान नेता धीरज कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा केवल औपचारिक सफाई कराई गई है, जिससे माइनर में पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र प्रभावी सफाई कराकर किसानों की सिंचाई समस्या दूर करने की मांग की।