डोमचांच: डोमचांच प्रखंड के बगड़ो पंचायत में उज्ज्वला योजना के नाम पर गरीब परिवार से ठगी
डोमचांच प्रखंड क्षेत्र की बगडो पंचायत में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर एक गरीब परिवार से ठगी का मामला सामने आया है। बगड़ निवासी जिब्रेल अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी कादिर खातून के नाम पर वर्ष 2023 में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन जारी किया गया, लेकिन आज तक उन्हें गैस सिलेंडर, चूल्हा व अन्य सामान नहीं मिला।