पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा में दहेज उत्पीड़न के मामले में पति पर मुकदमा दर्ज, आरोपी परिवार परामर्श केंद्र में नहीं पहुंचा
पूरनपुर। दहेज की अतिरिक्त मांग और उत्पीड़न से परेशान एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला साहूकारा निवासी पूनम ने आरोप लगाया कि उसका पति सागर निवासी मोहल्ला गढ़ी, थाना पुवायां, जिला शाहजहांपुर शादी के बाद से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया