शाहजहांपुर: सावधान! धागा डलवाने आए ग्राहक का हार डकार गया दुकानदार, पुलिस ने 'दुर्गे ज्वैलर्स' मामले में किया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने चोरी के मामले में एक शातिर जौहरी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया पीली धातु का हार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम गुवारी निवासी वीरपाल ने तहरीर दी थी कि रोसर कोठी स्थित 'दुर्गे ज्वैलर्स' के संचालक विनीत कुमार रस्तोगी ने उनका सोने का हार धागा डलवाते समय गायब कर दिया और बाद में देने से साफ इनकार कर दिया।