डीग: डीग में विकास कार्यों की समीक्षा तेज, संयुक्त सचिव और कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा
Deeg, Bharatpur | May 14, 2026 जिले में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला मुख्यालय पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव उत्सव कौशल तथा जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया।