पठरा सड़क दुर्घटना मे साले बहनोई की मौत होने के बाद पुलिस हुई मुस्तैद
कटनी से लेकर बड़वारा थाना इलाके में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं पर इजाफा होते नजर आ रहा है थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाली जगह में दिन पर दिन सड़क दुर्घटना में किसी न किसी परिवार को क्षति उठानी पड़ रही है, हाल ही में बाइक सवार साले बहनोई, सुनहरा ग्राम निवासी भीम बर्मन और बड़वारा ग्राम निवासी अजय बर्मन को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था।