मुरैना नगर: मजदूर बीड़ी लेने के बहाने भागे,SP ऑफिस पहुंच खोली ईंट भट्ठे की पोल,मजदूरी मांगने पर 6 लोगों को बंधक बनाने का आरोप।
उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी दो मजदूर आज गुरुवार को मुरैना एसपी कार्यालय पहुंचे और रानपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के मालिक पर मजदूरी नहीं देने तथा छह मजदूरों को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। मजदूरों का कहना है कि उन पर 2.10 लाख रुपये बकाया हैं। दोनों बीड़ी लेने के बहाने भट्ठे से निकले और एसपी से शिकायत की। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।