हाजीपुर: हाजीपुर के वीर चौहरमल भवन में भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई
हाजीपुर के वीर चौहरमल भवन में भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बामसेफ के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र राय एवं पटेल सेना के प्रदेश अध्यक्ष रंजन पटेल उपस्थित रहे।