बांका के विकास के लिए लगातार नगर परिषद की ओर से कवायद की जा रही है शहर के सब्जी हाट को भी आकर्षक बनाये जाने के लिए योजना तैयार की गयी है। जिसपर बुडको के द्वारा काम कराया जाएगा। शुक्रवार की शाम 5 बजे पदाधिकारियों के द्वारा बताया कि बांका शिवाजी चौक स्थित सब्जी हाट को आकर्षक तरीके से बनाया जाएगा, जहां शेड से लेकर हाट में दुकानों को निर्माण होगा।