कोंडागांव: कोण्डागांव जिला एवं सत्र न्यायालय में साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत आयोजित, 11,000 से अधिक प्रकरणों का हुआ निपटारा
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी द्वारा आज शनिवार सुबह 11 बजे सरस्वती माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।