महागामा: प्रेम नगर गांव में गहराया पेयजल संकट, 50 घरों में पानी का संकट, नदी से बुझा रहे हैं प्यास
महागामा प्रखंड अंतर्गत विश्वासखानी पंचायत के प्रेम नगर गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है गांव में लगा सोलर जलमीनार पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा है जिससे करीब 40 से 50 घरों को पानी पीने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए भटकना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि पहले इसी जल मीनार से पूरे गांव की प्यास बुझती थी।