संगरिया: वार्ड 26 में विधायक अभिमन्यु पुनिया ने जन सुनवाई की
आज गुरुवार दोपहर 12 बजे जन सुनवाई केंद्र पर विधायक अभिमन्यु पुनिया ने नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की। इस अवसर पर नागरिकों ने विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर विधायक ने उनको समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इनमें मुख्य रूप से ढाणियों के ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन करवाने की मांग रखी। शहरी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया।