खागा: धाता में चोरों ने कोटेदार सहित तीन घरों से नगदी और लाखों का सामान किया चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Khaga, Fatehpur | Jun 22, 2026 फतेहपुर जिले धाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर-8 स्थित आचार्य नरेंद्र देव नगर (केटमई) में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। कोटेदार नागेंद्र सिंह के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर 80 हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने की माला, अंगूठी, बेसर समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। बताया गया कि नागेंद्र सिंह पारिवारिक दावत में नगदिनपुर गए थे।