Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
No video available

छत्रपति शिवाजी महाराज व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव "गुरु जी" जयंती मनाई गई।

3.5k views | Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Feb 20, 2022

MORE NEWS

💠वर्षा ऋतु से पूर्व नगर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड पर

💠जिले को जलभराव से मुक्त रखने युद्ध स्तर पर चल रहा नालों-नालियों की सफाई एवं गहरीकरण अभियान

➡️ आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में जलभराव एवं जल निकासी संबंधी समस्याओं से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से जिले भर में  नगरीय प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष सफाई एवं गहरीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के सख्त एवं स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका अमला पूरी सक्रियता और मुस्तैदी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है।

कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मानसून प्रारंभ होने से पूर्व सभी छोटे-बड़े बरसाती नालों एवं नालियों की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उनके निर्देशों के बाद नगर पालिका की टीमें लगातार मैदानी स्तर पर निरीक्षण एवं सफाई कार्य में जुटी हुई हैं।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा विशेष रूप से उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पूर्व वर्षों में जलभराव की समस्या सामने आई थी। ऐसे संवेदनशील इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर नालों की सफाई, गहरीकरण एवं अवरोध हटाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत नालों में जमी गाद, प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अन्य ठोस अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है।

सफाई कार्य में मैन्युअल तरीके के साथ-साथ आधुनिक मशीनों एवं संसाधनों का भी उपयोग किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के माध्यम से बड़े नालों का गहरीकरण कराया जा रहा है, जिससे वर्षा जल की निकासी तेजी एवं सुचारू रूप से हो सके। इससे सड़कों, बाजार क्षेत्रों एवं रिहायशी इलाकों में पानी भरने जैसी समस्याओं में काफी हद तक कमी आएगी।

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। साथ ही सफाई कार्यों की निरंतर समीक्षा कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

➡️प्रशासन ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे नालियों एवं नालों में प्लास्टिक, घरेलू कचरा अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री न फेंकें। नागरिकों के सहयोग से ही शहर की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जा सकता है। नगरीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा जहां कहीं भी जल निकासी में बाधा पाए जाने की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Urban Development & Housing MP

💠वर्षा ऋतु से पूर्व नगर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड पर 💠जिले को जलभराव से मुक्त रखने युद्ध स्तर पर चल रहा नालों-नालियों की सफाई एवं गहरीकरण अभियान ➡️ आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में जलभराव एवं जल निकासी संबंधी समस्याओं से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से जिले भर में नगरीय प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष सफाई एवं गहरीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के सख्त एवं स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका अमला पूरी सक्रियता और मुस्तैदी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मानसून प्रारंभ होने से पूर्व सभी छोटे-बड़े बरसाती नालों एवं नालियों की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उनके निर्देशों के बाद नगर पालिका की टीमें लगातार मैदानी स्तर पर निरीक्षण एवं सफाई कार्य में जुटी हुई हैं। नगर पालिका प्रशासन द्वारा विशेष रूप से उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पूर्व वर्षों में जलभराव की समस्या सामने आई थी। ऐसे संवेदनशील इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर नालों की सफाई, गहरीकरण एवं अवरोध हटाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत नालों में जमी गाद, प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अन्य ठोस अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। सफाई कार्य में मैन्युअल तरीके के साथ-साथ आधुनिक मशीनों एवं संसाधनों का भी उपयोग किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के माध्यम से बड़े नालों का गहरीकरण कराया जा रहा है, जिससे वर्षा जल की निकासी तेजी एवं सुचारू रूप से हो सके। इससे सड़कों, बाजार क्षेत्रों एवं रिहायशी इलाकों में पानी भरने जैसी समस्याओं में काफी हद तक कमी आएगी। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। साथ ही सफाई कार्यों की निरंतर समीक्षा कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ➡️प्रशासन ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे नालियों एवं नालों में प्लास्टिक, घरेलू कचरा अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री न फेंकें। नागरिकों के सहयोग से ही शहर की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जा सकता है। नगरीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा जहां कहीं भी जल निकासी में बाधा पाए जाने की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Urban Development & Housing MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

💠सफलता की कहानी

💠 जल जीवन मिशन से बदल रही ग्रामीण जीवन की तस्वीर

💠 ग्राम बिछुआ में नल जल योजना ग्राम पंचायत को की गई हस्तांतरित,

💠 जल उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

➡️हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिले में सतत रूप से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से प्रारंभ हुए इस महत्वाकांक्षी अभियान में नर्मदापुरम जिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक सशक्त सहभागी के रूप में उभर रहा है। जिले में 93 प्रतिशत से अधिक योजनाओं का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने हेतु निरंतर कार्यवाही जारी है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

💠सफलता की कहानी 💠 जल जीवन मिशन से बदल रही ग्रामीण जीवन की तस्वीर 💠 ग्राम बिछुआ में नल जल योजना ग्राम पंचायत को की गई हस्तांतरित, 💠 जल उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित ➡️हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिले में सतत रूप से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से प्रारंभ हुए इस महत्वाकांक्षी अभियान में नर्मदापुरम जिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक सशक्त सहभागी के रूप में उभर रहा है। जिले में 93 प्रतिशत से अधिक योजनाओं का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने हेतु निरंतर कार्यवाही जारी है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

💠विश्व साइकिल दिवस पर बनखेड़ी में "संडेज ऑन साइकिल" रैली का आयोजन

➡️ विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बनखेड़ी जनपद पंचायत प्रांगण में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। "संडेज ऑन साइकिल" अभियान के तहत आयोजित इस रैली में सामूहिक सहभागिता और जनभागीदारी के साथ स्वस्थ, फिट एवं सक्रिय भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।

➡️रैली जनपद पंचायत कार्यालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर आईडीएफसी बैंक, बाचावनी तिगड्डा होते हुए पुनः जनपद पंचायत प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जनपद सीईओ रीना कुमारीया के नेतृत्व में समस्त जनपद स्टाफ, शिक्षकगण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

💠विश्व साइकिल दिवस पर बनखेड़ी में "संडेज ऑन साइकिल" रैली का आयोजन ➡️ विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बनखेड़ी जनपद पंचायत प्रांगण में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। "संडेज ऑन साइकिल" अभियान के तहत आयोजित इस रैली में सामूहिक सहभागिता और जनभागीदारी के साथ स्वस्थ, फिट एवं सक्रिय भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। ➡️रैली जनपद पंचायत कार्यालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर आईडीएफसी बैंक, बाचावनी तिगड्डा होते हुए पुनः जनपद पंचायत प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जनपद सीईओ रीना कुमारीया के नेतृत्व में समस्त जनपद स्टाफ, शिक्षकगण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

💠अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई

💠03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया

➡️  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में ग्राम डोंगरवाडा, तहसील नर्मदापुरम में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए, जिन्हें मौके पर जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है।

➡️उक्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

💠अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई 💠03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में ग्राम डोंगरवाडा, तहसील नर्मदापुरम में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए, जिन्हें मौके पर जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है। ➡️उक्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

💠वृहद वृक्षारोपण अभियान हेतु ग्राम कहरिया में अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

💠पर्यावरण संरक्षण एवं सुनियोजित विकास को लेकर बनाई जाएगी विस्तृत कार्ययोजना

➡️ तहसील सिवनी मालवा अंतर्गत ग्राम कहरिया में स्थित शासकीय राजस्व भूमि, जिसे नगर पालिका को आवंटित किया गया है, पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्य कराए जाने के उद्देश्य से शनिवार को संयुक्त रूप से मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रितेश जैन, नगर पालिका सीएमओ श्री अमर सिंह सहित राजस्व विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम उपस्थित रही। अधिकारियों द्वारा आवंटित भूमि का बारीकी से निरीक्षण कर स्थल की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध क्षेत्र एवं वृक्षारोपण की संभावनाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान भूमि पर किए जाने वाले विकासात्मक कार्यों एवं सघन वृक्षारोपण अभियान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने को लेकर चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों ने निर्णय लिया कि जन-जागरूकता को बढ़ावा देते हुए शीघ्र ही संपूर्ण भूमि पर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे तथा युद्ध स्तर पर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित होने के साथ-साथ सुनियोजित विकास को भी गति मिलेगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh

💠वृहद वृक्षारोपण अभियान हेतु ग्राम कहरिया में अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण 💠पर्यावरण संरक्षण एवं सुनियोजित विकास को लेकर बनाई जाएगी विस्तृत कार्ययोजना ➡️ तहसील सिवनी मालवा अंतर्गत ग्राम कहरिया में स्थित शासकीय राजस्व भूमि, जिसे नगर पालिका को आवंटित किया गया है, पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्य कराए जाने के उद्देश्य से शनिवार को संयुक्त रूप से मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रितेश जैन, नगर पालिका सीएमओ श्री अमर सिंह सहित राजस्व विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम उपस्थित रही। अधिकारियों द्वारा आवंटित भूमि का बारीकी से निरीक्षण कर स्थल की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध क्षेत्र एवं वृक्षारोपण की संभावनाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान भूमि पर किए जाने वाले विकासात्मक कार्यों एवं सघन वृक्षारोपण अभियान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों ने निर्णय लिया कि जन-जागरूकता को बढ़ावा देते हुए शीघ्र ही संपूर्ण भूमि पर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे तथा युद्ध स्तर पर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित होने के साथ-साथ सुनियोजित विकास को भी गति मिलेगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026