घाटमपुर: आनूपुर मोड़ के पास चार डंफरो की आपस में हुई भिड़ंत, बाइक सवार समेत तीन घायल, सभी घायलों को जिला अस्पताल कानपुर किया रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के आनूपुर मोड़ के पास चार डंपर आपस में भिड़ गए। घटना में डंपर चालक एक बाइक सवार समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल हमीरपुर भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है। हादसे के चलते कानपुर सागर हाईवे में कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।