घाटमपुर: धौकलपुर गांव स्थित आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का लटकता मिला शव,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
साढ़ थाना क्षेत्र के धौकलपुर गांव स्थित आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ में लटकता मिला। ग्रामीणों ने युवक के शव को लटका देखा तो घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।