घाटमपुर: बिधनू थाना क्षेत्र के शम्भुआ पुल के ऊपर पिकअप और ट्राला की हुई भिडंत चालक क्लीनर जिंदा जलकर हुई मौत
बिधनू थाना क्षेत्र के शंभुआ पुल के ऊपर में पिकअप और ट्राला की आमने सामने भिड़ंत हो गई। घटना में पिकअप चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए। आग की चपेट में आने से दोनो की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और दोंनो शवो की शिनाख्त में जुटी हुई है।