राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर खूंटपानी के पांड्राशाली में शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पांड्राशाली ओपी प्रभारी मृणाल कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी व स्थानीय युवाओं ने दौड़ लगाया. रन फॉर यूनिटी के दौरान एकता का संदेश दिया. मौके पर पुलिस के जवान एवं ग्रामीण मौजूद थे.