चतरा: चतरा उत्पाद विभाग ने बरवाडीह गांव के पास जंगल में महुआ शराब की अवैध भट्टी को किया ध्वस्त
Chatra, Chatra | Apr 8, 2026 चतरा विधानसभा क्षेत्र के कुंदा के बरवाडीह गांव के समीप जंगल में संचालित देसी महुआ शराब की अवैध भट्टी को उत्पाद विभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया है। छापामारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 200 लीटर तैयार शराब और लगभग 1 हजार किलो महुआ जावा बरामद कर उसे तत्काल नष्ट कर दिया है। साथ ही, शराब निर्माण में प्रयुक्त सभी उपकरणों को भी मौके पर ही तोड़ दिया है।