आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को
राज्य में आई आपदा की स्थिति में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सामाजिक और शैक्षणिक संस्थान भी अब खुलकर आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के निर्देशानुसार ,अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान की उपस्थिति में एक सराहनीय पहल की गई। आज +2 श्री कृष्ण उच्च विद्यालय, चेवाड़ा के प्रभारी पदाधिकारी अशोक कुमार, शिक्षक नीरज कुमार एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम की सदस्य खुशबू कुमारी और रागनी कुमारी ने संयुक्त रूप से अपर समाहर्ता अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु ₹10,000 (दस हजार रुपये) का चेक/राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने विद्यालय परिवार एवं स्काउट एंड गाइड की टीम की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा की गई यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रेरित करेगी।
प्रभारी पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि राज्य के प्रभावित इलाकों में पीड़ित लोगों की पीड़ा को देखते हुए विद्यालय परिवार और स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेट्स ने स्वेच्छा से यह सहयोग राशि के रूप में दी गई है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
CMO Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
8 views | Sheikhpura, Bihar | Sep 26, 2026