महागामा: राजमहल परियोजना: ललमटिया में कोयला लोड हाईवा पलटी, चालक गंभीर रूप से जख्मी
Mahagama, Godda | Apr 19, 2026 ईसीएल की राजमहल परियोजना ललमटिया कोयला खदान स्थित जीरो पॉइंट पर कोयला लोड हाईवा अनलोड करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी का शीशा तोड़कर चालक को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया। इसके बाद चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सा के अनुसार चालक को अंदरूनी चोटे आई है।