कुटुंबा: कुटुंबा में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरा गांव निवासी स्वर्गीय अरुण सिंह के 28 वर्षीय पुत्र शंभू नाथ उर्फ मोनू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मोनू औरंगाबाद स्थित एक पेवर ब्लॉक प्लांट में मजदूरी करता था। रोज की तरह काम समाप्त करने के बाद वह देर रात साइकिल से अपने घर लौट रहा