जैतपुर: बंगवार हादसे के बाद बवाल, मैनेजर कार्यालय में तोड़फोड़, मुर्दाबाद के लगे नारे
बंगवार भूमिगत कोयला खदान हादसे में दो ठेका मजदूरों की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। नाराज लोगों ने मैनेजर कार्यालय में तोड़फोड़ कर कुर्सियां तोड़ीं तथा दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस स्थिति संभालने में जुटी रही। प्रदर्शनकारियों ने एसईसीएल जीएम और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वीडीओ शनिवार सुबह 8 बजे सामने आया है।