रामपुर: उफरौली गांव में बेटे ने पिता पर उबलती खिचड़ी फेंकी, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार
Rampur, Kaimur | Apr 14, 2026 रामपुर के उफरौली गांव में बेटे ने पिता पर उबलते खिचड़ी फेंक दिया जहां पिता गंभीर रूप से झुलस गए। आज मंगलवार को 3:30 बजे बेलाव थाना क्षेत्र उफरौली गांव निवासी शिवपर्सन पांडेय ने बताया कि घर पर खिचड़ी बना रहे थे। इसी दौरान उनका पुत्र संजय पांडे से विवाद हो गया देखते ही देखते पुत्र ने पिता पर उबलते ही खिचड़ी फेंक डाली जिससे वह जलकर गंभीर रूप से झुलस गए थे।