गुमला: जमीन पर सो रहे दो लोगों को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत
Gumla, Gumla | Jun 25, 2026 जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डंसने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पीड़ित जमीन पर सो रहे थे। इलाज में देरी व झाड़-फूंक के कारण हालत बिगड़ने की बात सामने आई है। पहली घटना पालकोट थाना क्षेत्र के देवगांव करंजटोली की है। दूसरी घटना मधुबन कसीरा टोला की है। यहां दसरी देवी (46) बुधवार रात खाना खाने के बाद जमीन पर सो रही थी।