रामसनेही घाट: कोतवाली दरियाबाद अंतर्गत बाजार गई एक युवती लापता, युवती अपने साथ जेवर ले गई, पुलिस कर रही जांच
कोतवाली दरियाबाद अंतर्गत एक गांव से बाजार गई एक युवती हुई लापता। युवती के पिता ने कोतवाली दरियाबाद में दर्ज कराई गुमशुदगी। युवती अपने साथ कीमती जेवरात और कपड़े ले गई है।पुलिस के द्वारा गुमशुदगी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। घटना 27 अप्रैल की है। गुमशुदगी शुक्रवार को दर्ज हुई है।