जोधपुर के झालामंड चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बजरी से भरे डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर मौत।
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित लोगों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों और डंपर चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
झालामंड चौराहे पर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल।
झालामंड, जोधपुर
#जोधपुर #jodhpur #झालामंड #jhalamand #सड़कहादसा #RoadAccident #ब्रेकिंगन्यूज #BreakingNews #जोधपुरन्यूज #jodhpurnews #डंपर #सड़कसुरक्षा #राजस्थान #rajasthan #jodhpurtodaynews #जोधपुरटूडेन्यूज