बीना: कृषि उपज मंडी में किसानों का प्रदर्शन, नेता ने प्रबंधन पर लगाए आरोप
Bina, Sagar | Apr 3, 2025 गुरुवार करीब 2:00 बजे किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर कृषि उपज मंडी पहुंचे और बुधवार को फसल बेचने के बाद किसान के साथ हुई चोरी घटना को लेकर किसानों से चर्चा कर जम कर नारेबाजी की। वही किसान नेता ने मंडी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी के कर्मचारी जो भी नेताओं के घर पर काम कर रहे हैं। उनको मंडी में तैनात करें जिससे किसानों के साथ कोई घटना घटित ना हो।