बीना: खिरिया वार्ड के नरसिंह मंदिर में प्रेस वार्ता, 6 अप्रैल को निकलेगी भव्य पालकी यात्रा
Bina, Sagar | Apr 3, 2025 बीना नगर में प्रत्येक वर्ष श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य पालकी यात्रा निकाली जाती है, जिसमे देश विदेश के कलाकार भी शामिल होते है। जिसको लेकर खिरिया वार्ड नरसिंह मंदिर प्रांगण में गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल को भगवान राम जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा निकल जाएगी।