बीना: उज्जवल विहार कॉलोनी का माई छोटा स्कूल बना लोगों की पहली पसंद, शिक्षा के साथ मिल रहे संस्कार
Bina, Sagar | Apr 3, 2025 नानक वार्ड उज्जवल विहार कॉलोनी में सर्व सुविधा युक्त स्कूल में my छोटा स्कूल का शुभारंभ हो चुका है। और लोग अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं। जिससे स्कूल में अपने बच्चों को प्रवेश दिला सके। शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है जिसके चलते स्कूल में कक्षाएं समय से ही शुरू हो गई। जहां पर छोटे-छोटे नोनीहाल खेलकूद के साथ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।