भगवानपुर: प्रखंड के संजात गांव के युवक ने किन्नर से रचाई शादी, इलाके में चर्चा का विषय बनी अनोखी प्रेम कहानी।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव निवासी अर्जुन ठाकुर के इकलौते पुत्र विकास ठाकुर ने मंझौल निवासी किन्नर सुशीला कुमारी से विवाह कर लिया। जिसके बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे जानकारी के अनुसार, विकास ठाकुर और सुशीला कुमारी की पहली मुलाकात वर्ष 2023 के कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ था।