खुरई: जेल के पास पत्रकार कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान से एक ट्रॉली रेत चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
Khurai, Sagar | Jul 26, 2026 खुरई में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कोई भी सामग्री चुराने से नहीं चूक रहे, शनिवार रविवार की दरमियानी रात पत्रकार कालोनी के एक निर्माणाधीन मकान से एक ट्राली से अधिक रेत चोरी चली गई,मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने अपने मकान का काम चालू कराया है वहाँ पर दो ट्राली रेत पड़ी थी, रविवार दोपहर जाकर देखा तो आधे से ज्यादा रेत नहीं थी,शाम 7 बजे थाने में शिकायत की